हिन्दी व्याकरण : समाससमास अर्थ और परिभाषा
: 'समास' शब्द का शाब्दिक अर्थ होता है 'छोटा रूप'। अतः जब दो या दो से अधिक शब्द
(पद) अपने बीच की विभक्तियों का लोप कर जो छोटा रूप बनाते है, उसे समास, सामाजिक
शब्द या समस्त पद कहते है।जैस : 'रसोई के लिए
घर' शब्दों में से 'के लिए' विभक्त का लोप करने पर नया शब्द बना 'रसोई घर', जो एक
सामासिक शब्द है।